Wednesday, November 8, 2023

बटुकेश्वर दत्त

                      बटुकेश्वर दत्त


बटुकेश्वर दत्त का जन्म 18 नवंबर, 1910 को पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में हुआ था।

⬧ उन्होंने थियोसोफ़िल हाई स्कूल में अध्ययन किया और पृथ्वीनाथ कॉलेज, कानपुर से स्नातक किया था।

⬧ बटुकेश्वर दत्त कॉलेज के दिनों में, शहीद भगत सिंह के संपर्क में आए और उनसे हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित हुए थे। वह ‘नौजवान भारत सभा’ के सदस्य भी थे।

⬧ बटुकेश्वर दत्त ने भगत सिंह के साथ मिलकर दिल्ली की केंद्रीय विधानसभा के खाली स्थान पर दो हस्तनिर्मित बम फेंके। उन्होंने “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे लगाए और दर्शक दीर्घा से पर्चे बरसाए।

⬧ बम विस्फोट का उद्देश्य किसी को नुकसान पहुँचाना नहीं था, बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने, नागरिक स्वतंत्रता और श्रमिकों के अधिकारों को कम करने वाले दमनकारी विधेयकों के विरुद्ध शक्तिशाली विरोध का प्रदर्शन करना था। उनके अपने शब्दों में “यदि बधिरों को सुनाना है, तो आवाज बहुत तेज होनी चाहिए”।

⬧ इस प्रतिष्ठित जोड़ी को उसी दिन गिरफ़्तार कर लिया गया। उन्होंने बचने का कोई प्रयास नहीं किया क्योंकि वे चाहते थे कि उनकी आवाज सुनी जाए।

⬧ जेल में कैदियों के बेहतर जीवन स्तर के लिए दत्त ने भगत सिंह के साथ भूख हड़ताल की।

⬧ दत्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई और उन्हें अंडमान सेलुलर जेल भेज दिया गया। अंडमान में, दत्त ने राजनीतिक कैदियों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी और अधिकारियों द्वारा किए गए अमानवीय व्यवहार के विरोध में भूख हड़तालों में भाग लिया। बाद में, दत्त को हज़ारीबाग जेल, दिल्ली जेल और पटना जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था।

⬧ दत्त को 1938 में पटना जेल से रिहा किया गया।

⬧ उन्होंने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में गाँधीजी का साथ दिया। उन्हें फ़िर से गिरफ़्तार कर लिया गया और चार साल के लिए कैद कर दिया गया।

⬧ आज़ादी के बाद, 1947 में जेल से रिहा होने के बाद वे पटना चले गए। दत्त ने इसके बाद सक्रिय राजनीतिक जीवन से संन्यास ले लिया लेकिन लेख लिखना जारी रखा।

⬧ दत्त का निधन 20 जुलाई, 1965 को दिल्ली में हुआ था।

Thursday, September 14, 2023

सिद्ध करो कि 1=2

मान लीजिए  a  और  b  कोई दो संख्याएं हैं जो आपस में बराबर हैं। इसलिए


a=b 


अब दोनों तरफ  b  से गुणा कीजिए।


a×b=b×b 


ab=b²


अब दोनों तरफ  a² घटाइए।


ab−a²=b²−a² 


इसे इस तरह भी लिख सकते हैं।


a×(b−a)=(b−a)×(b+a) 


इसलिए  a=(b−a)/(b−a)×(b+a) 


इसलिए  a=b+a 


लेकिन हम जानते हैं कि  a  और  b  आपस में बराबर हैं।


इसलिए  a=a+a 


इसलिए  a=2a 


इसलिए  1=2  सिद्ध हुआ।



Friday, June 23, 2023

संखाओं का जादुई योगफल

संख्याओं के जादुई योग का नया तरीका यह है कि अगर लगातार 10 संख्याएं 2 डिजिट की है। तो उनका योगफल निम्न प्रकार किया जाता है- 20+21+22+23+24+25+26+27+28+29=245 30+31+32+33+34+35+36+37+38+39=345 इस संख्याओं को जोड़ने के लिए सबसे छोटी संख्या में चार जोड़कर उसके पास में 5 लिख देते हैं और वह हमारा उत्तर हो जाता है या यह कह सकते हैं कि सबसे छोटी संख्या में 4 जोड़ देते हैं तथा उसके दाहिनी तरफ 5 इकाई के स्थान पर लिख देते हैं और वह हमारा उत्तर हो जाता है। Example- 40+41+42+43+44+45+46+47+48+49= a)40+4=44 b)445 [Answer]

Monday, June 12, 2023

हिंदी के कुछ महत्त्वपूर्ण टॉपिक😊😊👍

नामधातु क्रिया:- वह क्रिया जो संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण शब्दों में प्रत्यय जोड़कर बनाई जाती है। जैसे- हाथ से हथियाना, शर्म से शरमाना आदि। तात्कालिक क्रिया:- यह मुख्य क्रिया से पहले संपन्न होती है लेकिन इसमें और मुख्य क्रिया में समय का अंतर नहीं होता है। केवल क्रम का अंतर होता है। जैसे- वह आते ही सो गयी। द्विकर्मक क्रिया:- जिस सकर्मक क्रिया का अर्थ स्पष्ट करने के लिए वाक्य में दो कर्म प्रयुक्त होते हैं, उसे द्विकर्मक क्रिया कहते हैं। जैसे-शिक्षक ने विद्यार्थी को पुस्तक दी

Wednesday, June 7, 2023

प्रेम करने वालों की कसक और चाहत

इसे कहते है कसक ओर चाहत ट्रेन चलने को ही थी कि अचानक कोई जाना पहचाना सा चेहरा जर्नल बोगी में आ गया। मैं अकेली सफर पर थी। सब अजनबी चेहरे थे। स्लीपर का टिकिट नही मिला तो जर्नल डिब्बे में ही बैठना पड़ा। मगर यहां ऐसे हालात में उस शख्स से मिलना। जिंदगी के लिए एक संजीवनी के समान था। जिंदगी भी कमबख्त कभी कभी अजीब से मोड़ पर ले आती है। ऐसे हालातों से सामना करवा देती है जिसकी कल्पना तो क्या कभी ख्याल भी नही कर सकते । वो आया और मेरे पास ही खाली जगह पर बैठ गया। ना मेरी तरफ देखा। ना पहचानने की कोशिश की। कुछ इंच की दूरी बना कर चुप चाप पास आकर बैठ गया। बाहर सावन की रिमझिम लगी थी। इस कारण वो कुछ भीग गया था। मैने कनखियों से नजर बचा कर उसे देखा। उम्र के इस मोड़ पर भी कमबख्त वैसा का वैसा ही था। हां कुछ भारी हो गया था। मगर इतना ज्यादा भी नही। फिर उसने जेब से चश्मा निकाला और मोबाइल में लग गया। चश्मा देख कर मुझे कुछ आश्चर्य हुआ। उम्र का यही एक निशान उस पर नजर आया था कि आंखों पर चश्मा चढ़ गया था। चेहरे पर और सर पे मैने सफेद बाल खोजने की कोशिश की मग़र मुझे नही दिखे। मैंने जल्दी से सर पर साड़ी का पल्लू डाल लिया। बालो को डाई किए काफी दिन हो गए थे मुझे। ज्यादा तो नही थे सफेद बाल मेरे सर पे। मगर इतने जरूर थे कि गौर से देखो तो नजर आ जाए। मैं उठकर बाथरूम गई। हैंड बैग से फेसवाश निकाला चेहरे को ढंग से धोया फिर शीशे में चेहरे को गौर से देखा। पसंद तो नही आया मगर अजीब सा मुँह बना कर मैने शीशा वापस बैग में डाला और वापस अपनी जगह पर आ गई। मग़र वो साहब तो खिड़की की तरफ से मेरा बैग सरकाकर खुद खिड़की के पास बैठ गए थे। मुझे पूरी तरह देखा भी नही बस बिना देखे ही कहा, " सॉरी, भाग कर चढ़ा तो पसीना आ गया था । थोड़ा सुख जाए फिर अपनी जगह बैठ जाऊंगा।" फिर वह अपने मोबाइल में लग गया। मेरी इच्छा जानने की कोशिश भी नही की। उसकी यही बात हमेशा मुझे बुरी लगती थी। फिर भी ना जाने उसमे ऐसा क्या था कि आज तक मैंने उसे नही भुलाया। एक वो था कि दस सालों में ही भूल गया। मैंने सोचा शायद अभी तक गौर नही किया। पहचान लेगा। थोड़ी मोटी हो गई हूँ। शायद इसलिए नही पहचाना। मैं उदास हो गई। जिस शख्स को जीवन मे कभी भुला ही नही पाई उसको मेरा चेहरा ही याद नही😔 माना कि ये औरतों और लड़कियों को ताड़ने की इसकी आदत नही मग़र पहचाने भी नही😔 शादीशुदा है। मैं भी शादीशुदा हुँ जानती थी इसके साथ रहना मुश्किल है मग़र इसका मतलब यह तो नही कि अपने खयालो को अपने सपनो को जीना छोड़ दूं। एक तमन्ना थी कि कुछ पल खुल के उसके साथ गुजारूं। माहौल दोस्ताना ही हो मग़र हो तो सही😔 आज वही शख्स पास बैठा था जिसे स्कूल टाइम से मैने दिल मे बसा रखा था। सोसल मीडिया पर उसके सारे एकाउंट चोरी छुपे देखा करती थी। उसकी हर कविता, हर शायरी में खुद को खोजा करती थी। वह तो आज पहचान ही नही रहा😔 माना कि हम लोगों में कभी प्यार की पींगे नही चली। ना कभी इजहार हुआ। हां वो हमेशा मेरी केयर करता था, और मैं उसकी केयर करती थी। कॉलेज छुटा तो मेरी शादी हो गई और वो फ़ौज में चला गया। फिर उसकी शादी हुई। जब भी गांव गई उसकी सारी खबर ले आती थी। बस ऐसे ही जिंदगी गुजर गई। आधे घण्टे से ऊपर हो गया। वो आराम से खिड़की के पास बैठा मोबाइल में लगा था। देखना तो दूर चेहरा भी ऊपर नही किया😔 मैं कभी मोबाइल में देखती कभी उसकी तरफ। सोसल मीडिया पर उसके एकाउंट खोल कर देखे। तस्वीर मिलाई। वही था। पक्का वही। कोई शक नही था। वैसे भी हम महिलाएं पहचानने में कभी भी धोखा नही खा सकती। 20 साल बाद भी सिर्फ आंखों से पहचान ले☺️ फिर और कुछ वक्त गुजरा। माहौल वैसा का वैसा था। मैं बस पहलू बदलती रही। फिर अचानक टीटी आ गया। सबसे टिकिट पूछ रहा था। मैंने अपना टिकिट दिखा दिया। उससे पूछा तो उसने कहा नही है। टीटी बोला, "फाइन लगेगा" वह बोला, "लगा दो" टीटी, " कहाँ का टिकिट बनाऊं?" उसने जल्दी से जवाब नही दिया। मेरी तरफ देखने लगा। मैं कुछ समझी नही। उसने मेरे हाथ मे थमी टिकिट को गौर से देखा फिर टीटी से बोला, " कानपुर।" टीटी ने कानपुर की टिकिट बना कर दी। और पैसे लेकर चला गया। वह फिर से मोबाइल में तल्लीन हो गया। आखिर मुझसे रहा नही गया। मैंने पूछ ही लिया,"कानपुर में कहाँ रहते हो?" वह मोबाइल में नजरें गढ़ाए हुए ही बोला, " कहीँ नही" वह चुप हो गया तो मैं फिर बोली, "किसी काम से जा रहे हो" वह बोला, "हाँ" अब मै चुप हो गई। वह अजनबी की तरह बात कर रहा था और अजनबी से कैसे पूछ लूँ किस काम से जा रहे हो। कुछ देर चुप रहने के बाद फिर मैंने पूछ ही लिया, "वहां शायद आप नौकरी करते हो?" उसने कहा,"नही" मैंने फिर हिम्मत कर के पूछा "तो किसी से मिलने जा रहे हो?" वही संक्षिप्त उत्तर ,"नही" आखरी जवाब सुनकर मेरी हिम्मत नही हुई कि और भी कुछ पूछूँ। अजीब आदमी था । बिना काम सफर कर रहा था। मैं मुँह फेर कर अपने मोबाइल में लग गई। कुछ देर बाद खुद ही बोला, " ये भी पूछ लो क्यों जा रहा हूँ कानपुर?" मेरे मुंह से जल्दी में निकला," बताओ, क्यों जा रहे हो?" फिर अपने ही उतावलेपन पर मुझे शर्म सी आ गई। उसने थोड़ा सा मुस्कराते हुवे कहा, " एक पुरानी दोस्त मिल गई। जो आज अकेले सफर पर जा रही थी। फौजी आदमी हूँ। सुरक्षा करना मेरा कर्तव्य है । अकेले कैसे जाने देता। इसलिए उसे कानपुर तक छोड़ने जा रहा हूँ। " इतना सुनकर मेरा दिल जोर से धड़का। नॉर्मल नही रह सकी मैं। मग़र मन के भावों को दबाने का असफल प्रयत्न करते हुए मैने हिम्मत कर के फिर पूछा, " कहाँ है वो दोस्त?" कमबख्त फिर मुस्कराता हुआ बोला," यहीं मेरे पास बैठी है ना" इतना सुनकर मेरे सब कुछ समझ मे आ गया। कि क्यों उसने टिकिट नही लिया। क्योंकि उसे तो पता ही नही था मैं कहाँ जा रही हूं। सिर्फ और सिर्फ मेरे लिए वह दिल्ली से कानपुर का सफर कर रहा था। जान कर इतनी खुशी मिली कि आंखों में आंसू आ गए। दिल के भीतर एक गोला सा बना और फट गया। परिणाम में आंखे तो भिगनी ही थी। बोला, "रो क्यों रही हो?" मै बस इतना ही कह पाई," तुम मर्द हो नही समझ सकते" वह बोला, " क्योंकि थोड़ा बहुत लिख लेता हूँ इसलिए एक कवि और लेखक भी हूँ। सब समझ सकता हूँ।" मैंने खुद को संभालते हुए कहा "शुक्रिया, मुझे पहचानने के लिए और मेरे लिए इतना टाइम निकालने के लिए" वह बोला, "प्लेटफार्म पर अकेली घूम रही थी। कोई साथ नही दिखा तो आना पड़ा। कल ही रक्षा बंधन था। इसलिए बहुत भीड़ है। तुमको यूँ अकेले सफर नही करना चाहिए।" "क्या करती, उनको छुट्टी नही मिल रही थी। और भाई यहां दिल्ली में आकर बस गए। राखी बांधने तो आना ही था।" मैंने मजबूरी बताई। "ऐसे भाइयों को राखी बांधने आई हो जिनको ये भी फिक्र नही कि बहिन इतना लंबा सफर अकेले कैसे करेगी?" "भाई शादी के बाद भाई रहे ही नही। भाभियों के हो गए। मम्मी पापा रहे नही।" कह कर मैं उदास हो गई। वह फिर बोला, "तो पति को तो समझना चाहिए।" "उनकी बहुत बिजी लाइफ है मैं ज्यादा डिस्टर्ब नही करती। और आजकल इतना खतरा नही रहा। कर लेती हुँ मैं अकेले सफर। तुम अपनी सुनाओ कैसे हो?" "अच्छा हूँ, कट रही है जिंदगी" "मेरी याद आती थी क्या?" मैंने हिम्मत कर के पूछा। वो चुप हो गया। कुछ नही बोला तो मैं फिर बोली, "सॉरी, यूँ ही पूछ लिया। अब तो परिपक्व हो गए हैं। कर सकते है ऐसी बात।" उसने शर्ट की बाजू की बटन खोल कर हाथ मे पहना वो तांबे का कड़ा दिखाया जो मैंने ही फ्रेंडशिप डे पर उसे दिया था। बोला, " याद तो नही आती पर कमबख्त ये तेरी याद दिला देता था।" कड़ा देख कर दिल को बहुत शुकुन मिला। मैं बोली "कभी सम्पर्क क्यों नही किया?" वह बोला," डिस्टर्ब नही करना चाहता था। तुम्हारी अपनी जिंदगी है और मेरी अपनी जिंदगी है।" मैंने डरते डरते पूछा," तुम्हे छू लुँ" वह बोला, " पाप नही लगेगा?" मै बोली," नही छू ने से नही लगता।" और फिर मैं कानपुर तक उसका हाथ पकड़ कर बैठी रही।। बहुत सी बातें हुईं। जिंदगी का एक ऐसा यादगार दिन था जिसे आखरी सांस तक नही बुला पाऊंगी। वह मुझे सुरक्षित घर छोड़ कर गया। रुका नही। बाहर से ही चला गया। जम्मू थी उसकी ड्यूटी । चला गया। उसके बाद उससे कभी बात नही हुई । क्योंकि हम दोनों ने एक दूसरे के फोन नम्बर नही लिए। हांलांकि हमारे बीच कभी भी नापाक कुछ भी नही हुआ। एक पवित्र सा रिश्ता था। मगर रिश्तो की गरिमा बनाए रखना जरूरी था। फिर ठीक एक महीने बाद मैंने अखबार में पढ़ा कि वो देश के लिए शहीद हो गया। क्या गुजरी होगी मुझ पर वर्णन नही कर सकती। उसके परिवार पर क्या गुजरी होगी। पता नही😔 लोक लाज के डर से मैं उसके अंतिम दर्शन भी नही कर सकी। आज उससे मीले एक साल हो गया है आज भी रखबन्धन का दूसरा दिन है आज भी सफर कर रही हूँ। दिल्ली से कानपुर जा रही हूं। जानबूझकर जर्नल डिब्बे का टिकिट लिया है मैंने। अकेली हूँ। न जाने दिल क्यों आस पाले बैठा है कि आज फिर आएगा और पसीना सुखाने के लिए उसी खिड़की के पास बैठेगा। एक सफर वो था जिसमे कोई हमसफ़र था। एक सफर आज है जिसमे उसकी यादें हमसफ़र है। बाकी जिंदगी का सफर जारी है देखते है कौन मिलता है कौन साथ छोड़ता है...!!!❤️

Tuesday, June 6, 2023

🌐 विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) 🌐

विश्व पर्यावरण दिवस, 5 जून को प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इस दिवस को मनाने के पीछे का उद्देश्य पूरी दुनिया के लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। इस संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय दिवस में 150 से अधिक देशों के लोग भाग लेते हैं। स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित पृथ्वी बनाने के लिए तरह-तरह के जागरुकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं और लोगों को पर्यावरण का महत्व समझाया जाता है। इस मौके पर प्रदूषण से लेकर कई ऐसे विषयों पर चर्चा की जाती हैं जो कि पर्यावरण के लिए हानिकारक है। इस अवसर पर लोगों को पेंड़-पौधे लगाने के लिए भी प्रेरित किया जाता है। >> विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास << संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 1972 में विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत की थी। इसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1972 में मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन में की गई थी। पहला विश्व पर्यावरण दिवस एक साल बाद 5 जून 1973 को मनाया गया था। सम्मेलन ने पर्यावरणीय मुद्दों को उजागर करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों की शुरुआत का संकेत दिया। इस साल समारोह की 50वीं वर्षगांठ है। >> विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम और मेजबानी << विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम "बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन" है, जिसे सोशल मीडिया हैशटैग #BeatPlasticPollution के साथ साझा किया गया है। दरअसल, लाख कोशिशों के बावजूद प्लास्टिक प्रदूषण देश में बढ़ता ही जा रहा है। पर्यावरण के अनुकूल सामग्रियों को शामिल करने और उन्हें बदलने के लिए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है। अगर आप सभी लोग इसी तरह की जानकारी लेना चाहतें हैं तो मेरे पेज को फॉलो करें ।

Sunday, May 7, 2023

गणित के कुछ जादुई नंबर की कहानी क्या है ?

दोस्तों आज मैं गणित की कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां आपके सामने शेयर करना चाहता हूं जो कि करूंगा। गणित एक ऐसा विषय है जो अगर अच्छे से पढ़ा जाए तो इतना मजेदार और मनोरंजक बन जाता है कि यही मन करता है कि हम पढ़ते ही रहे । इससे जुड़ी हुई बहुत सारी कहानियां जो की अंको पर आधारित होती हैं जो कि इनका एक खेल निराला होता है अगर मैथ के अंकों में थोड़ा सा हेयर फिर कर दिया जाए तो मजेदार किस्से तैयार हो जाते हैं जो कि एक किस्सा बहुत ही अजीब है आपके सामने आया भी होगा अगर नहीं आया है । मैं आप से इसको शेयर कर रहा हूं । आप लोगो के सामने ला रहा हूं,इसको पढ़िए और फिर कमेंट करके बताइए कि आपको यह कैसा लगा। अगर मैं लिखना चाहूं तो इस तरीके के किस्से बहुत हो जाएंगे क्योंकि संख्याओं का जादू बहुत ही निराला है।एक की किस्सा मैं आप लोगों के सामने लाना चाहता हूं इसलिए मैं लिख रहा हूं। अंक 9 एक जादुई अंक है 9 से आप किसी भी संख्या को गुणा करते हैं तो जो अंक आता है उसे आपस में जोड़ने पर 9 ही आता है जैसे 9 गुणा 25 = 225 =5+2+2 =9

Wednesday, August 17, 2022

विश्व में सर्वाधिक बड़ा, छोटा, ऊचा, लम्बा

 विश्व में सर्वाधिक बड़ा, छोटा, ऊचा, लम्बा 

विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप - एशिया ( विश्व के क्षेत्रफल का 30%)

विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप - आस्ट्रेलिया

विश्व का सबसे बड़ा महासागर - प्रशांत महासागर

विश्व का सबसे छोटा महासागर - आर्कटिक महासागर

विश्व का सबसे गहरा महासागर - प्रशांत महासागर

विश्व का सबसे बड़ा सागर - दक्षिणी चीन सागर

विश्व की सबसे बड़ी खाड़ी - मेक्सिको की खाड़ी

विश्व का सबसे बड़ा द्वीप - ग्रीनलैण्ड

विश्व का सबसे बड़ा द्वीप समूह - इण्डोनेशिया

विश्व की सबसे लम्बी नदी - नील नदी ल. 6650 किमी

विश्व की सबसे बड़ी अपवाह क्षेत्र वाली नदी - अमेजन नदी

विश्व की सबसे बड़ी सहायक नदी - मेडिरा ( अमेजन की )

विश्व की सबसे व्यस्त व्यापारिक नदी - राइन नदी

विश्व की सबसे बड़ी नहर - स्वेज नहर

विश्व की सबसे व्यस्त नहर - कील नहर

विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप - माजुली, भारत

विश्व का सबसे बड़ा देश - रूस

विश्व का सबसे छोटा देश - वेटिकन सिटी ( 44 हेक्टेयर)

विश्व में सर्वाधिक मतदाताओं वाला देश - भारत

विश्व में सबसे लंबी सीमा रेखा वाला देश - कनाडा

विश्व में सबसे ज्यादा सीमा रेखा वाला देश - चीन ( 13 देश )

विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान - सहारा ( आफ्रीका )

एशिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान - गोबी

विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी - माउण्ट एवरेस्ट ( 8848 मी. )

विश्व की सबसे लम्बी पर्वतमाला - एणडीज ( दक्षिण अमेरिका )

विश्व का सबसे ऊंचा पठार - पामीर का पठार

विश्व का सबसे गर्म प्रदेश - अल्जीरिया ( लीबिया )

विश्व का सबसे ठंडा स्थान - वोस्तोक अंटार्कटिका

विश्व का सबसे शुष्क स्थान - अटाकामा मरुस्थल चिली

विश्व का सबसे ऊंचा जलप्रपात - एंजिल जलप्रपात

विश्व का सबसे बड़ा जलप्रपात - ग्वायरा जलप्रपात

विश्व का सबसे चौड़ा जलप्रपात - खोन जलप्रपात

विश्व की सबसे बड़ी खारे पानी की झील - केस्पियन सागर

विश्व की सबसे बड़ी ताजा पानी की झील - लेक सुपीरियर

विश्व की सबसे गहरी झील - बैकाल झील

विश्व सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित झील - टिटिकाका

विश्व की सबसे बड़ी कृत्रिम झील - वोल्गा झील

विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा - सुन्दरवन डेल्टा

विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य - महाभारत

विश्व का सबसे बड़ा अजायबघर - अमेरिकन म्यूजियम आँफ नेचुरल हिस्ट्री

विश्व का सबसे बड़ा चिड़ियाघर - क्रूजर नेशनल पार्क ( द. आफ्रीका )

विश्व का सबसे बड़ा पक्षी - आस्ट्रिच ( शुतुरमुर्ग )

विश्व का सबसे छोटा पक्षी - हमिंग बर्ड

विश्व का सबसे बड़ा स्तनधारी - नीली व्हेल

विश्व का सबसे विशाल मंदिर - अंकोरवाट का मंदिर

विश्व में महात्मा बुद्ध की सबसे ऊंची प्रतिमा - उलान बटोर ( मंगोलिया )

विश्व की सबसे ऊंची मीनार - कुतुबमीनार

विश्व का सबसे बड़ा घंटाघर - द ग्रेट बेल आँफ मास्को

विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति - स्टैच्यू आँफ लिबर्टी

विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर परिसर - अक्षरधाम मंदिर दिल्ली

विश्व की सबसे बड़ी मस्जिद - जामा मस्जिद - दिल्ली

विश्व की सबसे ऊंची मस्जिद - सुल्तान हसन मस्जिद,कहिरा

विश्व का सबसे बड़ा चर्च - वेसिलिका आँफ सेंट पीटर ( वेटिकन सिटी )

विश्व की सबसे लंबी रेलवे लाइन - ट्रांस - साइबेरियन लाइन

विश्व में सबसे लंबी रेलवे सुरंग - सीकन रेलवे सुरंग जापान

विश्व का सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफार्म - खड़गपुर प. बंगाल 833

विश्व का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन - ग्रांड सेंट्रल टर्मिनल न्यूयॉर्क

विश्व में सबसे व्यस्त हवाई अड्डा - शिकागो - इंटरनेशनल एयरपोर्ट

विश्व का सबसे बड़ा हवाई अड्डा - किंग खालिद हवाई अड्डा रियाद, सऊदी अरब

विश्व का सबसे बड़ा बंदरगाह - न्यूयॉर्क

विश्व का सबसे लंबा बांध - हीराकुण्ड बांध उड़ीसा

विश्व का सबसे ऊंचा बांध - रेगुनस्की ( ताजिकिस्तान )

विश्व की सबसे ऊंची सड़क - लेह मनाली मार्ग

विश्व का सबसे बड़ा सड़क पुल - महात्मा गांधी सेतु पटना

विश्व का सबसे बड़ा राजमार्ग - ट्रांस कनेडियन

विश्व का सबसे ऊंचा ज्वालामुखी - माउंट कॅाटोपैक्सी

विश्व में सबसे अधिक कर्मचारियों वाला विभाग - भारतीय रेलवे

विश्व में सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान - चैल हिमाचल प्रदेश

विश्व का सबसे बड़ा पुस्तकालय - कांग्रेस पुस्तकालय लंदन

विश्व का सबसे बड़ा संग्रहालय - ब्रिटिश संग्रहालय लंदन


══━━━━━━━✧❂✧━━━━━━━══

Thursday, August 11, 2022

🏏 क्रिकेट से जुड़े महत्पूर्ण प्रश्नउत्तर 🏏

 Q.1. ‘क्रिकेट खेल का जन्मदाता’ किस देश को कहा जाता है?


Ans. इंग्लैंड को


Q.2. क्रिकेट में प्रयुक्त गेंद का वजन कितना होता है?


Ans. 155 ग्राम 168 ग्राम


Q.3. क्रिकेट के गेंद की परिधि कितनी होती है?


Ans. 20.79 सेमी से 22.8 सेमी.


Q.4. क्रिकेट में बल्ले की अधिकतम अनुमत लम्बाई कितनी होती है?


Ans. 38 इंच


Q.5. क्रिकेट में भूमि से स्टम्प की ऊँचाई कितनी होती है?


Ans. 28 इंच


Q.6. क्रिकेट पिच की लम्बाई कितनी होती है?


Ans. 20.12 मीटर


Q.7. वर्षा अथवा कम रोशनी के कारण बाधित क्रिकेट मैच में हार-जीत का निर्णय किस नियम के आधार पर होता है?


Ans. डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर


Q.8. भारत द्वितीय बार एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप विजेता किस वर्ष बना?


Ans. 2011 ई. में


Q.9. क्रिकेट खेल का प्रसिद्ध आयोजन स्थल ‘शारजाह’ किस देश में है?


Ans. संयुक्त अरब अमीरात में


Q.10. ‘बीमर’ (Beamer) शब्द का प्रयोग किस खेल में होता है?


Ans. क्रिकेट में


Q.11. ‘सिली प्वाइंट’ शब्द किस खेल में प्रयुक्त होता है?


Ans. क्रिकेट में


Q.12. ‘टू कलर्स’ किसकी आत्कथा है?


Ans. एडम गिलक्रिस्ट


Q.13. ‘शेन वार्न्स सेंचुरी-माई टॉप 100 टेस्ट क्रिकेटर्स’ किसकी लिखी पुस्तक है?


Ans. शेन वार्न


Q.14. डोनाल्ड ब्रैडमेन किस खेल के महान् खिलाड़ी थे?


Ans. क्रिकेट के


Q.15. रोनाल्ड पैरी की किस पुस्तक में ब्रैडमैन की ‘ड्रीम टीम’ का विवरण दिया गया है?


Ans. ब्रैडमैन बेस्ट में


Q.16. मिताली राज किस खेल की प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं?


Ans. क्रिकेट की


Q.17. क्रिकेटर मैथ्यू हेडन किस देश की खिलाड़ी हैं?


Ans. आस्ट्रेलिया के


Q.18. क्रिकेट से संबंधित ‘प्रेमदासा स्टेडियम’ कहाँ स्थित है?


Ans. कोलम्बो (श्रीलंका) में


Q.19. ईरानी ट्रॉफी का संबंध किस खेल से है?


Ans. क्रिकेट से


Q.20. ‘प्रूडेंशियल कप’ किस खेल से संबंधित है?


Ans. क्रिकेट से 


Q.21. ‘बेन्सन एण्ड हेजेज ट्रॉफी’ किस खेल से संबंधित है?


Ans. क्रिकेट


Q.22. क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?


Ans. दुबई में


Q.23. पॉली उमरीगर किस खेल के प्रसिद्ध खिलाड़ी थे?


Ans. क्रिकेट के


Q.24. क्रिकेट की किस टेस्ट श्रृंखला से एशेज कप संबंधित है?


Ans. आस्ट्रेलिया-इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला


Q.25. एकदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाला प्रथम क्रिकेटर कौन हैं?


Ans. सचिन तेंदुलकर


Q.26. विजय हजारे ट्राफी का संबंध किस खेल से है?


Ans. क्रिकेट से


Q.27. कोलिन काउड्रे किस देश के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी थे?


Ans. इंग्लैड


Q.28. भारत के प्रथम टेस्ट क्रिकेट कप्तान कौन थे?


Ans. सी. के. नायडू


Q.29. भारत की पहली महिला अम्पायर कौन थी?


Ans. अंजलि राय


Q.30. भारतीय क्रिकेट के प्रथम टेस्ट सेन्चुरियन कौन थे?


Ans. लाला अमरनाथ


Q.31. किस प्रथम भारतीय खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक बनाया?


Ans. वीरेन्द्र सहवाग ने


Q.32. ‘ग्रेट डिलेयर’ उपनाम से कौन क्रिकेट अम्पायर चर्चित है?


Ans. डिकी बर्ड


Q.33. सौरव गांगुली : द महाराजा ऑफ क्रिकेट’ के लेखक कौन है?


Ans. देवाशीष दत्ता


Q.34. टेस्ट क्रिकेट में अब तक किसी भी विकेट के लिए सर्वाधिक रनों (576) की साझेदारी किस-किस के बीच हुई है?


Ans. सनत जयसूर्या तथा रोशन महानामा के मध्य (श्रीलंका)


Q.35. वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) किस खेल का प्रसिद्ध मैदान है?


Ans. क्रिकेट


Q.36. क्रिकेट के आधुनिक संस्करण ‘सुपरमैक्स क्रिकेट’ में दोनों टीमों की 10 ओवर की एक-एक पारी के लिए कितना समय निर्धारित है?


Ans. 45 मिनट


Q.37. रिचर्ड हेडली किस देश के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी थे?


Ans. न्यूजीलैंड


Q.38. किस पत्रिका को ‘क्रिकेट का बाइबिल’ कहा जाता है?


Ans. विजडन


Q.39. कौन-सा पुरस्कार ‘क्रिकेट का ऑस्कर’ कहलाता है?


Ans. आई.सी.सी. पुरस्कार


Q.40. भारत विश्व कप क्रिकेट का चैंपियन प्रथम बार किस वर्ष बना?


Ans. 1983 ई. में

Thursday, August 4, 2022

✅विश्व के पर्वत, पठार एवं मैदान

🔴 स्थलमंडल के कुल क्षेत्रफल के कितने % भाग पर पर्वतों का विस्तार है ?

🔵 26%


🔴 पर्वत की गणना किस श्रेणी के स्थलों में की जाती है ?

🔵 द्वितीय श्रेणी


🔴 विश्व की कितने % जनसंख्या पर्वतों पर निवास करती है ?

🔵 1%


🔴 ‘रेडियो सक्रियता’ का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया ?

🔵 जॉली नें


🔴 रेडियो सक्रियता का सिद्धांत किससे संबंधित है ?

🔵 पर्वतों की उत्पत्ति से


🔴 पर्वत निर्माणक भू-सन्नति सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया ? 

🔵 कोबर ने


🔴 विश्व के विशाल वलित पर्वतों की रचना कितने मिलियन वर्ष पूर्व हुई थी ?

🔵 30


🔴 नवीनतम् पर्वतमाला कौन-सी है ?

🔵 यूराल


🔴 हिमालय पर्वत किसके अन्तर्गत आता है ?

🔵 नवीन वलित पर्वत


🔴 हिमालय पर्वत की उत्पत्ति किस भू-सन्नति से हुई ?

🔵 टेथिस


🔴 दक्षिणी आल्टस पर्वत श्रेणी कहाँ स्थित है ?

🔵 न्यूजीलैंड में


🔴 कौन-सा पर्वत महाद्वीपीय जलविभाजनक के रूप में जाना जाता है ?

🔵 रॉकीज


🔴 विश्व की सबसे लंबी पर्वतमाला कौन-सी है ?

🔵 एंडीज


🔴 एंडीज पर्वतमाला की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है ?

🔵एकांकागुआ


🔴 विश्व की सर्वोच्च पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट किस देश में है ?

🔵 नेपाल में


🔴 उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है ?

🔵 माउंट मैकिन्ले


🔴 स्थलमंडल के कितने % भाग पर पठार पाये जाते है ?

🔵 33%


🔴 विश्व की कितनी जनसंख्या पठारों पर निवास करती है ?

🔵 9%


🔴 जो पठार चारों ओर से पर्वतमाला से घिरे होते हैं, क्या कहलाते हैं ?

🔵 अंतरापर्वतीय पठार


🔴 विश्व का सबसे ऊँचा पठार कौन-सा है ?

🔵 तिब्बत का पठार


🔴 पोटवार पठार किस देश में स्थित है ?

🔵 पाकिस्तान में


🔴 लोयस पठार कहाँ है ?

🔵 चीन में


🔴 तिब्बत का पठार कहाँ स्थित है ?

🔵 हिमालय पर्वत और क्यूनलून पर्वत के मध्य


🔴 किस पठार को ‘दुनिया की छत’ कहा जाता है ?

🔵 पामीर का पठार


🔴 किस पठार से टिन धातु का सर्वाधिक उत्खन्न किया जाता है ?

🔵 बोलीविया के पठार से


🔴 स्थलमंडल के कुल क्षेत्रफल के कितने % भाग पर मैदान है ?

🔵 41%


🔴 विश्व में फसलों और खाद्य और वस्तुओं का कितने % भाग मैदानों में उगाया जाता है ?

🔵 85%


🔴 विश्व की कुल जनसंख्या का कितने % भाग मैदानों में निवास करता है ?

🔵 90%


🔴 ‘सभ्यता का पालना’ किसे कहा जाता है ?

🔵 पहाड़ को


🔴 उत्तर-पश्चिमी चीन का मैदान किस प्रकार से बना है ?

🔵 रेत व धूल कणों के जमाव से


🔴 सम्प्राय मैदान का निर्माण किसके द्वारा होता है ?

🔵 नदी


🔴 पेडीप्लेन मैदान का निर्माण किसके द्वारा होता है ?

🔵 पवन


🔴 ड्रेकेन्सबर्ग पर्वत कहाँ है ?

🔵 दक्षिणी अफ्रीका में


🔴 मैदान की गणना किस श्रेणी के स्थलों में की जाती है ?

🔵 द्वितीय श्रेणी


🔴 ब्लैक हिल नामक पहाड़ी किस देश में हैं ?

🔵 संयुक्त राज्य अमेरिका


🔴 पिरनीज पर्वत किन दो देशों के मध्य स्थित हैं ? 

🔵 फ्रांस और स्पेन


🔴 विंध्य पठार कहाँ स्थित है

🔵 भारत में


🔴 मैसौरी का पठार कहाँ स्थित है

🔵 अमेरिका में


🔴 मेसेटा का पठार किस-किस के मध्य है ? 

🔵 स्पेन व पुर्तगाल के मध्य


🔴 कास्र्ट मैदानों में यत्र-तत्र स्थित अवशिष्ट टीलों को क्या कहा जाता है ?

🔵 हयूंस


🔴 राँची का पट पठार क्या है ?

🔵 एक उत्थित पेनीप्लेन


🔴 क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा पठार कौन-सा है ?

🔵 तिब्बत का पठार


🔴 टेलीग्राफिक पठार कहाँ स्थित है ?

🔵 उत्तरी अटलांटिक महासागर में

**शीर्षक: आज का युवा: संभावनाओं के आसमान में उलझनों के बादल**

आज के दौर में जब हम 'युवा' शब्द सुनते हैं, तो दिमाग में ऊर्जा, तकनीक, और कुछ नया कर गुजरने का जज्बा आता है। आज की जनरेशन (Gen Z और M...